Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ज़ुबीन गर्ग मौत मामला: दो मुख्य आरोपियों पर हत्या का मुकदमा, दो संगीतकार भी गिरफ्तार

Published on: October 3, 2025
zubeen-garg-death-murder-case-arrest

गुवाहाटी। असम के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता ज़ुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में अब बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या (मर्डर) का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ज़ुबीन गर्ग की मौत को लेकर पिछले छह दिनों से लगातार पूछताछ चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने उनके टीम से जुड़े दो संगीतकारों शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महांता को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। दोनों को शनिवार को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: मामा के घर आया मासूम पेट में गोली लगने से घायल, गोरखपुर रेफर

असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि मामले की जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि ज़ुबीन गर्ग के अंतिम दिनों की गतिविधियों और उनके साथ रहने वाले लोगों के बयान में कई विरोधाभास मिले हैं। इन्हीं आधारों पर दो मुख्य संदिग्धों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

ज़ुबीन गर्ग, जो असमिया संगीत और फिल्मों की दुनिया में एक बड़ा नाम थे, अचानक हुई उनकी मौत से पूरे प्रदेश और देशभर में शोक की लहर फैल गई थी। प्रशंसक और संगीत जगत के लोग लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों पर भी नज़र बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि ज़ुबीन गर्ग की मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबकर युवक की मौत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

‘Bahu-Beti Sammelan’ organized in Deoria

देवरिया में ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

1 thought on “ज़ुबीन गर्ग मौत मामला: दो मुख्य आरोपियों पर हत्या का मुकदमा, दो संगीतकार भी गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!