Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

राबड़ी देवी का जन्मदिन: राबड़ी आवास पर सन्नाटा, निष्कासन के बाद तेज प्रताप पहुंचे, मां को बताया ‘सबसे बड़ी ताकत’

Published on: January 2, 2026
Rabri Devi's birthday
द देवरिया न्यूज़,बिहार : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है, लेकिन इस बार राबड़ी आवास पर पहले जैसी चहल-पहल नजर नहीं आई। आमतौर पर जिस आवास पर जन्मदिन के मौके पर नेताओं और समर्थकों की भीड़ रहती थी, वहां इस बार सन्नाटा पसरा रहा।
इस बीच परिवार और पार्टी से निष्कासित किए जा चुके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे और मां का जन्मदिन मनाया। मां से मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने भावुक होते हुए कहा कि राबड़ी देवी उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं।

इस बार क्यों रहा माहौल अलग

इस बार जन्मदिन का माहौल इसलिए भी फीका रहा क्योंकि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में राबड़ी आवास पर परिवार के प्रमुख सदस्यों की गैरमौजूदगी साफ दिखाई दी। अनुष्का यादव प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था, ऐसे में उनका राबड़ी आवास पहुंचना खास चर्चा का विषय बना।

तेज प्रताप का भावुक संदेश

मां से मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा,
“जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर दुआ और हर वो एहसास जो घर जैसा लगता है, आपकी वजह से है। आपने तब भी घर को संभाला, जब हमें संभालने का मतलब तक नहीं पता था।”
तेज प्रताप ने आगे लिखा कि राबड़ी देवी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, जो कठिन समय में भी मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, “कहते हैं ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां को भेजा।” राबड़ी देवी का यह जन्मदिन राजनीतिक और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते भले ही शांत रहा हो, लेकिन तेज प्रताप यादव की मौजूदगी और भावुक संदेश ने इसे खास बना दिया।

इसे भी पढ़ें : रामपुर कारखाना : एसपी से न्याय की गुहार लगाई तो पीड़ित पर ही दर्ज कर दी प्राथमिकी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply