Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बोइंग 787 हादसे पर नया खुलासा, उड़ान से पहले ही जूझ रहा था तकनीकी खामियों से विमान

Published on: January 22, 2026
New revelations on Boeing 787 accident
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। एक अमेरिकी विमान सुरक्षा समूह ने दावा किया है कि भारत में पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह विमान हादसे से पहले लंबे समय से कई तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा था। इनमें इन-फ्लाइट फायर जैसी गंभीर घटनाएं भी शामिल बताई गई हैं। यह खुलासा बीबीसी की एक रिपोर्ट में सामने आया है।
गौरतलब है कि टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया द्वारा संचालित यह बोइंग 787 विमान 12 जून 2024 को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भीषण हादसे में कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। मामले की आधिकारिक जांच अभी भी जारी है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी’ (FAS) नामक अमेरिकी संगठन ने अमेरिकी सीनेट की स्थायी जांच उपसमिति को एक प्रेजेंटेशन सौंपा है। इसमें संगठन ने दावा किया है कि उन्हें मिले आंतरिक दस्तावेजों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाले गए हैं। संगठन का आरोप है कि यह विमान एयर इंडिया के बेड़े में शामिल होने के पहले दिन से ही सिस्टम फेल्योर से जूझ रहा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं। सर्किट ब्रेकर ट्रिप होना, वायरिंग खराब होना, शॉर्ट सर्किट की घटनाएं, बिजली आपूर्ति का बाधित होना और पावर सिस्टम के पुर्जों का जरूरत से ज्यादा गर्म होना जैसी समस्याएं लगातार दर्ज की गई थीं।
एफएएस ने यह भी दावा किया है कि जनवरी 2022 में फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के P100 पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल में आग लग गई थी। बाद में जांच में सामने आया कि आग से नुकसान इतना गंभीर था कि पूरे पैनल को बदलना पड़ा। यह पैनल इंजन से उत्पन्न हाई-वोल्टेज बिजली को पूरे विमान में सप्लाई करने का अहम हिस्सा होता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बोइंग 787 विमान पुराने विमानों की तुलना में बिजली प्रणालियों पर कहीं अधिक निर्भर करता है। इससे पहले भी 2013 में बैटरी में आग लगने की घटनाओं के चलते इस मॉडल को वैश्विक स्तर पर अस्थायी रूप से ग्राउंड किया जा चुका है।
अहमदाबाद हादसे की जांच भारत का विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) कर रहा है, जिसमें अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में पायलट की संभावित गलती की ओर इशारा किया गया था, लेकिन पीड़ितों के वकीलों और विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी कारणों को नजरअंदाज करना जल्दबाजी होगी।

इसे भी पढ़ें : सीओ अनुज चौधरी प्रकरण पर अखिलेश का बयान, संभल के CJM ट्रांसफर पर उठाए सवाल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

1 thought on “बोइंग 787 हादसे पर नया खुलासा, उड़ान से पहले ही जूझ रहा था तकनीकी खामियों से विमान”

Leave a Reply

error: Content is protected !!