Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सर्पदंश की दो घटनाएं: एक बालक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती

Published on: October 16, 2025
Two incidents of snakebite in Deoria
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। लार थाना क्षेत्र में मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। पहली घटना में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना लार क्षेत्र के पटखौली गांव की है, जहां टुनटुन कुमार का आठ वर्षीय पुत्र अमित कुमार घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय अचानक सांप ने उसे काट लिया। अमित ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी, लेकिन वे उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पिंडी के सती स्थान पर झाड़फूंक कराने ले गए।
कई घंटे तक झाड़फूंक के बावजूद हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे देर शाम सीएचसी लार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया
सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ. बी.वी. सिंह ने बताया कि “अगर बच्चे को समय पर अस्पताल लाया गया होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।” अमित की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं दूसरी घटना लार कस्बे के मठ वार्ड भेड़िहवा टोला की है। यहां सूर्य प्रकाश पाल का चार वर्षीय बेटा रिशु पाल घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे भी सांप ने काट लिया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सीएचसी लार पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में किसी भी प्रकार की झाड़फूंक या देरी न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने उज्ज्वला लाभार्थियों को दी दिवाली पर बड़ी सौगात, 1.86 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजे 1500 करोड़ रुपये

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में सर्पदंश की दो घटनाएं: एक बालक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती”

Leave a Reply

error: Content is protected !!