Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सूडान में अस्पताल पर भीषण हमला, 64 की मौत; WHO ने जताई गहरी चिंता

Published on: March 23, 2026
Horrific attack on hospital in Sudan
द  देवरिया न्यूज़,खार्तूम : सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पूर्व दारफुर राज्य की राजधानी अल-दाइन स्थित एक टीचिंग अस्पताल पर हुए भीषण हमले में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 89 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस हमले की पुष्टि की है।
WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात अस्पताल को निशाना बनाया गया। इस हमले में दर्जनों मरीजों के साथ दो महिला नर्स और एक पुरुष डॉक्टर की भी जान चली गई। घायलों में आठ स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि दारफुर में अस्पताल पर हमला बेहद चिंताजनक है। हमले के बाद अस्पताल के बच्चों, मातृत्व (मैटरनिटी) और इमरजेंसी विभाग को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके चलते अस्पताल को बंद करना पड़ा।
सूडान के मानवाधिकार संगठन ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने आरोप लगाया है कि यह हमला सूडान की सेना द्वारा ड्रोन के जरिए किया गया। गौरतलब है कि पश्चिमी दारफुर के कई इलाकों पर विद्रोही समूह ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (RSF) का नियंत्रण है, जबकि सेना देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में आम नागरिक लगातार हिंसा का शिकार हो रहे हैं।
WHO के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलों में 2036 लोगों की मौत हो चुकी है। अप्रैल 2023 से शुरू हुए सेना और RSF के बीच युद्ध ने सूडान को दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में बदल दिया है। अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि करीब 1.2 करोड़ लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने बताया कि पिछले आठ दिनों में ही ड्रोन हमलों में 200 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन हैं।
लगातार निंदा के बावजूद सूडान में अस्पतालों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वर्ष अब तक मेडिकल सुविधाओं पर 12 हमले हो चुके हैं, जिनमें 178 लोगों की मौत और 237 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : बघौचघाट खनुआ नाले पर बनेगा नया पुल, 23.95 करोड़ की मंजूरी से देवरिया-कुशीनगर को मिलेगी बड़ी राहत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!