Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मलसी–मेंदीपट्टी मार्ग पर टूटी पुलिया की रेलिंग, हादसों को दे रही खुला न्योता

Published on: December 30, 2025
Pathardeva On Malsi-Mendipatti road
द देवरिया न्यूज़,पथरदेवा : मलसी चौराहे से मेंदीपट्टी जाने वाले मुख्य पक्के मार्ग पर नौनिया पट्टी गांव के मोड़ के पास नहर पर बने पुल की दोनों ओर की रेलिंग टूट चुकी है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है और यहां से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन पुल की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टूटी रेलिंग के कारण आए दिन लोग संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरकर घायल हो रहे हैं। मोतीपुर निवासी वसीम ने बताया कि दिन में तो लोग किसी तरह सावधानी बरतकर पुल पार कर लेते हैं, लेकिन रात के समय अंधेरे में टूटी रेलिंग दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

मेंदीपट्टी के डॉ. कमरे आलम ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।

अमवा दुबे निवासी संजय दुबे ने पुल की रेलिंग का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि अब यह बेहद जरूरी हो गया है। वहीं मलसी निवासी मोहम्मद फतेह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर पुल की रेलिंग दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “मलसी–मेंदीपट्टी मार्ग पर टूटी पुलिया की रेलिंग, हादसों को दे रही खुला न्योता”

Leave a Reply

error: Content is protected !!