Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नेपाल संकट पर यूपी सरकार अलर्ट, सीमाएं सील, सोशल मीडिया निगरानी तेज

Published on: September 10, 2025
UP on Nepal crisis
लखनऊ | 10 सितंबर 2025:
नेपाल में जारी हिंसक विद्रोह और आंतरिक अस्थिरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती जिलों के प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की नेपाल से सटी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीमावर्ती जिलों में 24×7 पेट्रोलिंग और निगरानी के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश
सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भड़काऊ सामग्री को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया यूनिट को चौकन्ना रहने को कहा है। किसी भी संवेदनशील या भ्रामक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखी जाए।

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है। इसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपी गई है। एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रदेश सरकार ने नागरिकों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे:
📞 0522-2390257
📞 0522-2724010
📱 9454401674
📲 WhatsApp: 9454401674
इन नंबरों पर आम नागरिक या नेपाल में फंसे लोग सीधे संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।

स्थिति पर नजर बनाए हुए है प्रशासन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यूपी प्रशासन नेपाल की स्थिति पर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क में है। नेपाल की स्थिति के और बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यूपी में पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े : रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर किया स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

1 thought on “नेपाल संकट पर यूपी सरकार अलर्ट, सीमाएं सील, सोशल मीडिया निगरानी तेज”

Leave a Reply