Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर की आसमा खातून ने छठ व्रत से पेश की मिसाल, सात साल से निभा रहीं हैं आस्था और एकता का प्रतीक व्रत

Published on: October 28, 2025
Asma Khatoon of Kushinagar

द देवरिया न्यूज़,कुशीनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर जहां लाखों हिंदू महिलाएं भगवान भास्कर और छठ माता की पूजा करती हैं, वहीं कुशीनगर जिले के कसया विकास खंड के भैंसहा गांव की रहने वाली आसमा खातून अपने अटूट विश्वास और भक्ति से सामाजिक सद्भाव की मिसाल बन गई हैं। आसमा हर वर्ष पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत रखकर छठ माता की पूजा करती हैं।

सात वर्ष पूर्व शुरू हुआ आस्था का यह सफर

आसमा खातून बताती हैं कि करीब सात साल पहले उनके छोटे बेटे अमजद की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए वह गोरखपुर पहुंचीं, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल बंद मिला। निराश होकर जब वह लौट रही थीं, तभी उन्होंने रास्ते में कई महिलाओं को छठ पूजा की तैयारी करते देखा। उनकी भक्ति और समर्पण देखकर आसमा के मन में भी श्रद्धा जागी और उन्होंने मन ही मन छठ माता से अपने बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर उनका बेटा ठीक हो गया, तो वह हर वर्ष छठ का व्रत रखकर माता की पूजा करेंगी।

मां छठ की कृपा से मिला वरदान

आसमा कहती हैं कि छठ माता की असीम कृपा से उनका बेटा धीरे-धीरे पूरी तरह स्वस्थ हो गया। तभी से उन्होंने आजीवन इस व्रत को निभाने का संकल्प लिया। आसमा बताती हैं कि यह पर्व उनके लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा

आसमा खातून का यह समर्पण गांव और क्षेत्र में सांप्रदायिक एकता और भाईचारे की मिसाल बन गया है। उनके घर के आंगन में हर साल छठ पूजा के गीत गूंजते हैं और सभी समुदाय के लोग इसमें शामिल होते हैं। आसमा कहती हैं, “छठ माता सबकी हैं — जो सच्चे मन से व्रत रखता है, मां उसकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं।”


इसे भी पढ़ें : जनता के दुःख को अपना मानने वाली देवरिया की डीएम —दिव्या मित्तल ने संवेदनशीलता और सेवा भाव से जीता लोगों का दिल

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “कुशीनगर की आसमा खातून ने छठ व्रत से पेश की मिसाल, सात साल से निभा रहीं हैं आस्था और एकता का प्रतीक व्रत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!