Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: बनभूलपुरा में छापेमारी, मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया

Published on: November 30, 2025
Delhi Blast Connection Banbhulpura

द देवरिया न्यूज़ : दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स खंगालने में दिल्ली पुलिस को अहम सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी के संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा में छापेमारी कर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उन्हें तत्काल दिल्ली ले गई।

छापेमारी के बाद क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सुबह ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल सहित लालकुआं, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम थानों की भारी पुलिस फोर्स बनभूलपुरा पहुंच गई। अचानक इतनी बड़ी फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और उसके बगल स्थित इमाम के घर पर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की गई है तथा एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस आतंकी हमले में दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित करने के बाद NIA ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।


मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली NIA रिमांड में

लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने आरोपी आमिर राशिद अली को अदालत में पेश किया। एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को सुरक्षित ठिकाना देने के साथ-साथ लॉजिस्टिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी।


इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया 12 राज्यों में तेज़, लक्षद्वीप नंबर-1, यूपी सबसे पीछे


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!