Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चार साल बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता रिजवान जहीर, कोर्ट से मिली जमानत

Published on: January 5, 2026
Released from jail after four years
द देवरिया न्यूज़,बलरामपुर। बलरामपुर की राजनीति को लगभग तीन दशकों तक प्रभावित करने वाले पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान जहीर खान को करीब चार साल बाद जेल से रिहाई मिल गई है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई को क्षेत्र में बड़ी कानूनी राहत और जीत के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि 4 जनवरी 2022 को तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में साजिश के आरोप लगाते हुए पुलिस ने रिजवान जहीर को 10 जनवरी 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से वे लगातार जेल में निरुद्ध थे।
यह मामला फर्जी जमानतदार प्रस्तुत करने से जुड़ा था। लालिया थाना पुलिस ने आरोप लगाया था कि गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में जमानत मिलने के बाद रिजवान जहीर ने रोज अली और मोहर्रम अली को जमानतदार के रूप में पेश किया था, जिनके पते सत्यापन में फर्जी पाए गए। इसी आधार पर पुलिस ने पूर्व सांसद समेत तीन लोगों के खिलाफ कूट रचना और साजिश का मुकदमा दर्ज कर रिमांड हासिल की थी।
हालांकि, जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए। न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने पुलिस की दलीलों को खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि आरोपी लगभग चार वर्षों से जेल में बंद है और इस दौरान जमानतदारों से उसका सीधा संपर्क पुलिस साबित नहीं कर सकी। साथ ही, पुलिस आरोपी का कोई ठोस आपराधिक इतिहास भी अदालत के सामने पेश नहीं कर पाई।
बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि जिन जमानतदारों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, उन्होंने पहले ही अपनी जमानत वापस ले ली थी। इसके बावजूद पुलिस ने पूर्व सांसद को जानबूझकर आरोपी बनाया। सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों के अवलोकन के बाद अदालत ने रिजवान जहीर की जमानत मंजूर कर ली।
रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। फिलहाल, रिजवान जहीर से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वे क्षेत्र में आकर जनता से मुलाकात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पथरदेवा में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर-2 कार्यशाला आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मुख्य अतिथि


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!