Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नौसेना प्रमुख का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, जरूरत पड़ी तो दिया जाएगा करारा जवाब

Published on: December 8, 2025
Navy Chief's big statement

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह 2025 के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भले ही अस्थायी रूप से रोका गया हो, लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। उनके इस बयान से पड़ोसी देश की सैन्य हलकों में हलचल मच गई है।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि देशवासियों को अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है और भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसलों ने देश की सुरक्षा को और मजबूत किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर कोई भी देश भारत पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा, तो उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने यह साबित कर दिया था और भविष्य में भी करते रहेंगे।”

नौसेना प्रमुख ने आयोजन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कार्यक्रम में मौजूद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किया गया एक विशेष सैन्य अभियान था। यह अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस अभियान के दौरान भारतीय सेना ने सीमा पार कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया किया था।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह भी पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर नौसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!