Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Published on: December 14, 2025
UP BJP State President Election

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन प्रस्तावक स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, दारा सिंह चौहान, ए.के. शर्मा, कमलेश पासवान और राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पार्टी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। इससे पहले दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी भाजपा सांसदों को आमंत्रित किया गया है और आगे का निर्णय पार्टी संगठन करेगा।

कौन हैं पंकज चौधरी

पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो उत्तर प्रदेश में एक अहम और प्रभावशाली वोट बैंक माना जाता है। उनका जन्म 15 नवंबर 1964 को हुआ। वे गोरखपुर के उद्योगपति स्वर्गीय भगवती चौधरी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वला चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में की। 1990 में वे भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य बने।

पंकज चौधरी 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए महराजगंज संसदीय सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 1996 और 1998 में भी वे लोकसभा पहुंचे। 1999 में उन्हें सपा से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2004 में उन्होंने फिर वापसी की। 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार स्वर्गीय हर्षवर्धन से हार के बाद 2014 से वे लगातार लोकसभा सदस्य हैं।

कुर्मी समाज में मजबूत पकड़

कुर्मी समाज में पंकज चौधरी की मजबूत पकड़ मानी जाती है, वहीं अन्य बिरादरियों में भी उनका प्रभाव है। महराजगंज जिला बनने के बाद से जिला पंचायत में भाजपा का वर्चस्व रहा है। उनके परिवार के सदस्य—भाई प्रदीप चौधरी और मां उज्ज्वला चौधरी—भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। आरक्षण में बदलाव के बावजूद उनके करीबी सहयोगियों का इस पद पर चुना जाना उनकी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। अब सबकी नजरें रविवार के औपचारिक ऐलान पर टिकी हैं, जहां पंकज चौधरी का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!