Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरेली में इंटरनेट सेवा फिर बंद, दशहरा और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

Published on: October 3, 2025
internet service in bareilly
द देवरिया न्यूज़ ,बरेली। 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद बरेली पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। दशहरा पर्व और उसके तुरंत बाद आने वाले शुक्रवार की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर से बंद कर दी गई हैं।

चार अक्टूबर तक इंटरनेट बंद
जारी आदेश के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तीन बजे से लेकर शनिवार (चार अक्टूबर) दोपहर तीन बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान एसएमएस सेवा भी ठप रहेगी। बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद भी प्रशासन ने इंटरनेट को दो दिन के लिए बंद किया था।

लोगों में खलबली
जैसे ही इंटरनेट बंद होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर आदेश की कॉपी वायरल होने लगी। लोग एक-दूसरे से पुष्टि करते रहे। दोबारा इंटरनेट बंद होने से आम जनता में बेचैनी और खलबली का माहौल देखा गया।

शहर में सामान्य हालात, लेकिन सुरक्षा कड़ी
फिलहाल शहर में हालात पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं। बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। लेकिन दशहरा पर्व और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चौकसी बरत रहा है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुरुवार को संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

महिला बल और क्यूआरटी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट और महिला क्यूआरटी की छह टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक टीम में 30–35 कर्मी मौजूद रहेंगे। एसपी साउथ ने बताया कि क्यूआरटी हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। वहीं, कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कहीं भीड़ इकट्ठा होती दिखी तो तुरंत अलर्ट जारी कर संबंधित बल को मौके पर भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल स्थानांतरित, मीडिया से कहा– “अब और न सताया जाए

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

1 thought on “बरेली में इंटरनेट सेवा फिर बंद, दशहरा और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!