Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

विजय हजारे ट्रॉफी: हार्दिक पांड्या का तूफान, विदर्भ के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, एक ओवर में पांच छक्के

Published on: January 4, 2026
Vijay Hazare Trophy Hardik Pandya
द देवरिया न्यूज़,क्रिकेट : भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतकीय पारी खेली और एक ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
बड़ौदा की टीम एक समय मुश्किल में थी और उसका स्कोर छह विकेट पर सिर्फ 136 रन था। ऐसे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और अकेले दम पर पारी को संभालते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने 93 गेंदों में 133 रन की तूफानी पारी खेली।
हार्दिक ने मात्र 68 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और आठ चौके लगाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका पहला शतक रहा, जो उन्होंने अपने 119वें मैच में लगाया। खास बात यह रही कि विजय हजारे ट्रॉफी में यह उनका पहला मुकाबला था और उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजी में शानदार संकेत दिए।
हार्दिक ने विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को खास तौर पर निशाना बनाया। 39वें ओवर में उन्होंने इस गेंदबाज के खिलाफ कुल 34 रन बटोरे, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल रहा। हार्दिक ने पहली पांच गेंदों पर लगातार छक्के लगाए, हालांकि आखिरी गेंद पर चौका लगने के कारण वह छह गेंदों में छह छक्के लगाने की उपलब्धि से चूक गए।
हार्दिक की इस विस्फोटक पारी की बदौलत बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। उनकी पारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की ओर से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का रहा, जिन्होंने महज 26 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें : इंदौर दूषित पानी मौत मामला: राहुल गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!