Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तेज प्रताप यादव ने संतोष रेणु यादव के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Published on: January 2, 2026
Tej Pratap Yadav and Santosh Renu
द देवरिया न्यूज़,बिहार : 2025 के अंत में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद उनकी ही पार्टी जनशक्ति जनता दल के पूर्व पदाधिकारी संतोष रेणु यादव से जुड़ा है। तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में पहुंचकर संतोष रेणु यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संतोष रेणु यादव पार्टी की विचारधारा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संतोष रेणु ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, आवेदन के आधार पर कांड संख्या 247/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब तेज प्रताप यादव ने बिहार पुलिस बहाली में कथित दलाली और अनुशासनहीनता के आरोपों में संतोष रेणु यादव को पद से हटा दिया था। इसके बाद संतोष रेणु ने भी जनशक्ति जनता दल से इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी चल रही थी। इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने संतोष रेणु को लीगल नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, संतोष रेणु यादव ने पलटवार करते हुए तेज प्रताप यादव पर जातिवादी राजनीति करने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि तेज प्रताप सत्ता और पैसे के अहंकार में डूबे हुए हैं।

सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री को पत्र

मामले को गंभीर बताते हुए तेज प्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 100 mg से अधिक निमेसुलाइड वाली दर्द-बुखार की दवाओं पर देशभर में रोक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!