Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एआई हेल्थ समिट का उद्घाटन: सीएम योगी बोले– यूपी में न कर्फ्यू, न दंगे, निवेश और टूरिज्म से प्रदेश खुशहाल

Published on: January 13, 2026
AI Health Summit inaugurated
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और आईटी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय एआई हेल्थ समिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, निवेश माहौल और तकनीक आधारित विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में न तो कर्फ्यू है और न ही दंगे होते हैं। प्रदेश में शांति का माहौल है, निवेश बढ़ रहा है और टूरिज्म लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हर व्यक्ति अपने काम और कारोबार में व्यस्त है, ऐसे में चिंता की कोई वजह नहीं है।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार के प्रयासों और सहभागिता से प्रदेश की तरक्की सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने महाकुंभ 2025 का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें देश-विदेश से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। पहले जहां कुछ धार्मिक स्थलों पर सीमित संख्या में लोग आते थे, अब वहां करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कोई गाइड बनकर, कोई टैक्सी चालक तो कोई होटल और रेस्टोरेंट के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई बनेगा गेम चेंजर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि इसकी मदद से बीमारियों के पैटर्न और उनके पूर्वानुमान की पहचान संभव होगी। इससे किसी भी महामारी को फैलने से पहले रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने तकनीक के बेहतर उपयोग से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब एआई के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि एआई आधारित डेटा एनालिसिस से बीमारियों के ट्रेंड को समझना आसान होगा और संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते इलाज पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने पूर्वांचल में इन्सेफलाइटिस पर काबू पाने का उदाहरण देते हुए कहा कि सघन सर्विलांस और डेटा आधारित रणनीति से आज वहां एक भी बच्चे की जान नहीं जा रही, जबकि पहले हर साल हजारों बच्चे बीमार पड़ते थे। एआई इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

एआई सिटी और 3000 करोड़ के मिशन का ऐलान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं और लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर इकोसिस्टम खड़ा किया जाएगा और एआई मिशन पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी अब दुनिया को तकनीक आधारित विकास का मॉडल देने की स्थिति में पहुंच रहा है।

स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार

सीएम योगी ने स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए बताया कि टेलीमेडिसिन सिस्टम मजबूत हुआ है और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। प्रदेश में अब 81 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स संचालित हो रहे हैं। कोविड काल में वर्चुअल आईसीयू की शुरुआत कर सभी 75 जिलों में आईसीयू बेड बढ़ाए गए, जिससे यूपी का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। एसजीपीजीआई लखनऊ में मेडटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गौतम बुद्ध नगर में एआई एवं इनोवेशन ड्रिवन एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भी काम युद्धस्तर पर जारी है।

इसे भी पढ़ें : नोएडा में फर्जी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, आठ महीने में 2254 जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Student Movement in Jharkhand

झारखंड में छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

Majority of doctors in KGMU

KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड

Awadh Ojha on Rahul Gandhi

अवध ओझा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंसाना नहीं, देश को दिशा देना भी है

BJP on the ‘Vande Mataram’ controversy

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, प्रदीप भंडारी ने सोनिया-राहुल से पूछे पांच सवाल

WHO's cancer agency 3

WHO की कैंसर एजेंसी ने 3 आम दवाओं को रखा कैंसरकारी श्रेणी में, जानें किन मरीजों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

Leave a Reply

error: Content is protected !!