Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026” की तैयारियां तेज, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Published on: April 16, 2026
North Regional Agriculture Conference 2026
द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने आगामी 24 अप्रैल 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित “उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026” की तैयारियों को लेकर आज कृषि निदेशालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन को प्रभावी, सुव्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाया जाए, ताकि किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा, जहां आधुनिक तकनीकों, नई कृषि नीतियों और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में निदेशक कृषि श्री पंकज त्रिपाठी, अपर निदेशक कृषि रक्षा श्री आशुतोष मिश्र, अपर निदेशक प्रसार श्रीमती कनीज फातिमा, अपर निदेशक श्री अनिल पाठक, अपर निदेशक श्री आर.के. मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी और आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जोर दिया कि सम्मेलन में किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें नई तकनीकों, योजनाओं और सरकारी पहलों की जानकारी सरल तरीके से दी जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन प्रदेश के कृषि विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा, किसानों की भागीदारी और विभिन्न सत्रों के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि 24 अप्रैल को होने वाला यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

People over the age of 60 in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज सफर मुफ्त, 28 अगस्त से योजना लागू

Yogi government before Rakshabandhan

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, रसोइयों-शिक्षकों का सम्मान; शुरू हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Deoria Murder in Baghauchghat

देवरिया : बघौचघाट में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!