Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाज़िर, फटकार और स्पष्टीकरण तलब

Published on: July 6, 2025
सीएमओ ने सीएचसी और

लार (देवरिया)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शनिवार दोपहर बाद लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर समेत कुल 10 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। लगभग दो घंटे तक चले इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सीएमओ सबसे पहले दोपहर 3 बजे लार सीएचसी पहुंचे और एमसीएच विंग एवं डिलीवरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था की जांच की और प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से मानक के अनुसार भोजन मिल रहा है।

इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीवी सिंह से प्रसव संबंधित जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि शनिवार को छह प्रसव हुए हैं और सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इसके बाद उन्होंने पुराने ओपीडी भवन व प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जब वह पास ही स्थित बीपीएमयू लैब पहुंचे, तो जांच व्यवस्था की स्थिति पर भी जानकारी ली। वहीं, भागलपुर पीएचसी में गंदगी देख वे बेहद नाराज़ हुए और संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।

👉 सीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!