Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : रोडवेज बस स्टेशन पर यातायात आरक्षी और परिचालक में विवाद, सिपाही लाइन हाजिर

Published on: June 11, 2026
Deoria Traffic at the roadways bus station
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। शहर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर के पास मंगलवार को यातायात पुलिसकर्मी और रोडवेज बस परिचालक के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यातायात आरक्षी सोनू यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे रोडवेज बस स्टेशन के दक्षिणी गेट से एक बस बाहर निकल रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षी सोनू यादव ने बस को रोक दिया। बस रोकने को लेकर परिचालक और यातायात पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
परिचालक ने आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों समेत आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारियों और यातायात पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। स्थिति को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया तथा सड़क जाम हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकी।
घटना के संबंध में जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में यातायात आरक्षी सोनू यादव की भूमिका को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply