Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांदा में दर्दनाक हादसा: चलते ट्रक का पहिया चढ़ने से किसान की मौत, भैंस भी कुचली

Published on: February 13, 2026
Tragic accident in Banda On the move
द देवरिया न्यूज़,बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बेहद हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में अपने घर के दरवाजे पर आराम कर रहे किसान के ऊपर अचानक चलते ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एक भैंस की भी मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय किसान कल्लू रात में खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर चारपाई पर लेटे थे। उसी दौरान बांदा की ओर जा रहे एक 18 चक्का ट्रक का धुरा (एक्सल) अचानक टूट गया। धुरा टूटते ही ट्रक के दो पहिये अलग होकर सड़क पर बेकाबू हो गए। तेज रफ्तार और भारी वजन के कारण पहिये अनियंत्रित होकर रिहायशी इलाके की ओर बढ़ गए।
बताया जा रहा है कि सबसे पहले पहिये ने दरवाजे पर बंधी भैंस को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पहिया सीधे चारपाई पर आराम कर रहे किसान कल्लू से जा टकराया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। मृतक कल्लू अपने पीछे पत्नी सुनीता और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिसंडा थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक की तकनीकी जांच भी कराएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धुरा टूटने की वजह लापरवाही थी या कोई अन्य तकनीकी खामी। यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की फिटनेस और सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

इसे भी पढ़ें : संसद में राइट टू रिकॉल की मांग, राघव चड्ढा बोले—काम न करने वाले जनप्रतिनिधियों को हटाने का हक मिले


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!