Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इजरायल में फंसा धामपुर का यूट्यूबर, बंकर में गुजार रहा दिन; परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

Published on: March 22, 2026
Dhampur's trapped in Israel
द  देवरिया न्यूज़,बिजनौर/धामपुर : उत्तर प्रदेश के धामपुर का 28 वर्षीय यूट्यूबर सौमिल अग्रवाल पिछले करीब एक महीने से इजरायल में फंसा हुआ है। 24 फरवरी 2026 को शूटिंग के सिलसिले में इजरायल गए सौमिल की स्थिति अब बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। युद्ध जैसे हालात के बीच वह तेल अवीव के एक होटल के बंकर में छिपकर दिन गुजारने को मजबूर हैं। परिवार ने भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
धामपुर के मोहल्ला बक्कालान निवासी और खैराती स्वीट्स के मालिक राजीव अग्रवाल के इकलौते बेटे सौमिल एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। वे एक कंपनी के निमंत्रण पर कुछ दिनों की शूटिंग के लिए इजरायल गए थे, लेकिन इसी दौरान इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हो गया। हालात बिगड़ने के कारण उनकी वापसी संभव नहीं हो सकी और वे वहीं फंस गए।
फोन पर परिवार से बातचीत में सौमिल ने बताया कि इजरायल की स्थिति बेहद खराब है और लगातार हमलों के कारण भारी तबाही हो रही है। सुरक्षा कारणों से उन्हें बंकर में रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
खाने-पीने की समस्या भी उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कंपनी की ओर से भोजन की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन शुद्ध शाकाहारी भोजन नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सौमिल मांसाहारी भोजन नहीं करते, ऐसे में उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा वे सीमित कपड़े लेकर गए थे, जो अब गंदे हो चुके हैं और साफ-सफाई की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
भारत लौटने में ट्रांजिट वीजा की समस्या भी आड़े आ रही है। यूरोप के रास्ते वापसी संभव है, लेकिन वीजा न होने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस स्थिति ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।
परिवार के रिश्तेदार आशीष सिंघल और पूर्व पालिका अध्यक्ष लीना सिंघल ने बताया कि वे लगातार सौमिल के संपर्क में हैं और उनकी स्थिति बेहद दयनीय है। वहीं मां पारुल अग्रवाल अपने इकलौते बेटे की चिंता में बेहद व्यथित हैं। परिवार ने केंद्र सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर सौमिल को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में कृषि मंत्री का दावा: 9 साल में यूपी बना नया कृषि मॉडल, किसानों को मिली बड़ी राहत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

The one with the McLaren worth 5 crores

5 करोड़ की McLaren वाली कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, डमी कार में सवार हैं भगवान शिव; 40 लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक

Weather Alert On August 9

Weather Alert: 9 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Ban on RSS in Canada

कनाडा में RSS पर प्रतिबंध की मांग, मोहन भागवत की प्रस्तावित यात्रा रोकने के लिए NDP ने सरकार से की अपील

Shashi Tharoor of Congress

शशि थरूर ने कांग्रेस के कैंपेन पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या हम Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे?’

1 thought on “इजरायल में फंसा धामपुर का यूट्यूबर, बंकर में गुजार रहा दिन; परिवार ने सरकार से लगाई गुहार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!