Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही हुए शामिल

Published on: August 17, 2025
Deoria Atal Bihari Vajpayee
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के तरकुलवा नगर पंचायत सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वाजपेयी को बताया भारत की शान
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि उन्होंने विदेश नीति के मोर्चे पर भी भारत को मजबूती से प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनके विचारों और नेतृत्व को सराहा गया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीच सम्मान और विश्वास अर्जित किया।
कारगिल युद्ध में दिखा भारत का संकल्प
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में 1999 के कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने यह दिखा दिया कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता और साहस को भी याद किया।
कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख नेता
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र किशोर कौशल, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, नगर पंचायत अध्यक्ष हेतिमपुर बिरेंद्र यादव, पथरदेवा नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह, और तरकुलवा नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया: सड़क हादसे में सजायाफ्ता पूर्व कैदी की मौत, साजिश की आशंका

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!