Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट : कोईरीपट्टी पंचायत भवन में चोरी, सीसीटीवी तोड़कर कंप्यूटर-इनवर्टर बैट्री समेत सामान ले उड़े चोर

Published on: January 6, 2026
Baghauchghat Koiripatti Panchayat Building

द देवरिया न्यूज़,बघौचघाट। देवरिया जिले के थाना बघौचघाट क्षेत्र के कोईरीपट्टी गांव स्थित पंचायत भवन में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने सबसे पहले पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद कमरे में रखा कंप्यूटर, सीपीयू, स्टेपलाइजर, प्रिंटर, इनवर्टर की बैट्री समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

इतना ही नहीं, चोर पंचायत भवन की बाउंड्री में लगे लोहे के गेट भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता और पंचायत सचिव नंदलाल वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद बघौचघाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि पंचायत भवन में चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में नालों के नीचे से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन बनी खतरा, 17 स्थान चिन्हित, बाहर निकालने की तैयारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!