Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पथरदेवा नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त के प्रमाण पत्र वितरित

Published on: January 20, 2026
Deoria PM in Pathardeva Nagar Panchayat
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : नगर पंचायत पथरदेवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पात्र लोगों को प्रथम किस्त के प्रमाण पत्र सौंपे गए। सोमवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम से पहले ही सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त की राशि भेज दी गई थी।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह क्रांति और वार्ड संख्या 10 के सभासद सुशील पांडेय ने लाभार्थियों को अंगवस्त्र भेंट कर प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान सभागार में मौजूद लाभार्थियों में अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देख खुशी साफ झलक रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह क्रांति ने अपने संबोधन में बताया कि पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 580 आवासों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपने आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकें।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। चेयरमैन ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र परिवार के पास पक्का मकान हो और इसके लिए योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान लाभ पाने वालों में सुगंधी देवी, उर्मिला देवी, बिंदा देवी, सुनीता देवी, माना देवी, प्रेमशिला, मुन्नी देवी, लक्ष्मीना, मानती, सुकलावती, यशोदा, रमावती, दुर्गावती देवी, प्रभावती, गीता, चिंता, सुगंती देवी, विमली, माला और संगीता समेत कई लाभार्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर विवेक सिंह, रोहित सिंह, अनुराग पटेल, रामलक्षण वर्मा, दिव्य वर्मा, प्रमोद यादव, अनिल पटेल सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार और नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़ें : पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का उद्घाटन, कारीगरों को मिला प्रतिभा दिखाने और बाजार से जुड़ने का मंच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply