Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सरकार की सख्ती: ‘ORS’ नाम से बेचे जा रहे फर्जी ड्रिंक्स बाजार से हटेंगे, FSSAI ने राज्यों को जारी किए आदेश

Published on: November 22, 2025
Government's strictness 'ORS

द देवरिया न्यूज़ /नई दिल्ली: एनर्जी और हेल्थ ड्रिंक्स के नाम पर लोगों को भ्रमित करने वाली कंपनियों पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से ऐसे फ्रूट ड्रिंक, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक, रेडी-टू-ड्रिंक उत्पाद और अन्य पेय पदार्थ बाजार से हटाएँ जो “ORS” नाम का इस्तेमाल करके उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं।

FSSAI ने इसे गैरकानूनी और भ्रामक प्रथा करार दिया है। यह निर्देश 19 नवंबर को जारी किया गया, जो 14 और 15 अक्टूबर को जारी उन आदेशों के बाद आया है जिनमें ऐसे उत्पादों के नाम में “ORS” शब्द के उपयोग पर रोक लगाई गई थी।


ई-कॉमर्स से मेडिकल स्टोर तक बिक रहे थे फर्जी प्रोडक्ट्स

FSSAI ने कहा कि कई कंपनियाँ अब भी नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और ये उत्पाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, किराना स्टोर, फार्मेसी और सुपरमार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है।

राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे:

  • तुरंत निरीक्षण अभियान चलाएँ

  • नियम तोड़ने वाले उत्पादों की पहचान करें

  • उन्हें बिक्री से हटाएँ

  • संबंधित कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू करें

राज्यों को जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट भी FSSAI को भेजनी होगी, जिसमें:

  • निरीक्षण विवरण

  • पाई गई अनियमितताएँ

  • हटाए गए उत्पादों की संख्या

  • की गई करवाई

का उल्लेख होगा।


असली ORS पर कार्रवाई नहीं, सिर्फ नकली प्रोडक्ट्स होंगे बैन

FSSAI ने स्पष्ट किया कि असली ORS, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा सुझाया गया मानक फार्मूला है, एक दवा के रूप में मान्य है और शरीर में पानी व इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने के लिए उपयोग होता है।

यह दस्त जैसी बीमारियों में चिकित्सा उपचार का हिस्सा है और इसे न हटाया जाएगा, न सैंपल लिया जाएगा, न जब्त किया जाएगा। कार्रवाई सिर्फ उन पेय पदार्थों पर होगी जो गलत तरीके से ORS का नाम लगाकर बेचे जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें : सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply