Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

हैदराबाद से उड़ान भरते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट ने लिया यू-टर्न, सुरक्षित लैंडिंग

Published on: July 19, 2025
flying from Hyderabad
द देवरिया न्यूज़ हैदराबाद : एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेत जाने वाली एक उड़ान को शनिवार सुबह वापस लौटना पड़ा। विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। उड़ान IX 110 ने सुबह 6:40 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। हालांकि, फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटरडार24 की मानें तो विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस मुड़ गया और हैदराबाद लौट आया। उड़ान वापस लौटने से पहले केवल 16 मिनट तक हवा में रही। विमान वापस क्यों लौटा? इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी आने की वजह से अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था। बताया गया कि लखनऊ से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दुबई पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी। 160 यात्री विमान में बैठ चुके थे। विमान का इंजन भी स्टार्ट होने के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने विमान को उड़ान भरने में अनफिट बताकर टेकऑफ करने से इनकार कर दिया।


इसे भी पढ़े : कावासाकी निंजा ZX-6R की दुनियाभर में वापसी, जानें क्या खामी आई सामने

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

2 thoughts on “हैदराबाद से उड़ान भरते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट ने लिया यू-टर्न, सुरक्षित लैंडिंग”

Leave a Reply

error: Content is protected !!