Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: हैदराबाद में मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published on: March 9, 2026
Deoria Laborer in Hyderabad
द  देवरिया न्यूज़,बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कोइलसवा खुर्द गांव निवासी एक मजदूर की हैदराबाद में अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रविवार को खनुआ नदी के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार कोइलसवा खुर्द गांव के रहने वाले रामाशीष गौड़, पुत्र शिवदत्त, आर्थिक तंगी के कारण हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार के साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वह रोज की तरह काम खत्म कर अपने कमरे पर लौटे और खाना खाने के बाद सो गए।
बताया जाता है कि देर रात अचानक उन्हें तेज दर्द और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनका एक रिश्तेदार हैदराबाद पहुंचा और शव को लेकर गांव आ गया।
शव गांव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे बिट्टू और निभा हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि रामाशीष गौड़ बेहद गरीब परिवार से थे और गांव के लोगों के सहयोग से ही परिवार का गुजर-बसर चल रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और रविवार को खनुआ नदी के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : खारकीव पर रूस का मिसाइल हमला, 7 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने दुनिया से रूस पर दबाव बनाने की अपील की


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Vidya Vahini Scheme in Delhi

दिल्ली में ‘विद्या वाहिनी’ योजना की शुरुआत, 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल; 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

spider-man in india

भारत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाका, दो दिनों में ₹131 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन, हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग

New vehicle checking in Bihar

बिहार में वाहन चेकिंग के नए नियम लागू: अब सिर्फ SI या उससे ऊपर के अधिकारी ही रोक सकेंगे गाड़ी, पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Bihar Politics Upendra Kushwaha

बिहार राजनीति: उपेंद्र कुशवाहा की रणनीति रंग लाई, मंत्री दीपक प्रकाश का एमएलसी बनना तय, देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

Congress on PM Modi

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, बोली- देश माफी मांग रहा था, उन्होंने देश को ही माफ कर दिया

Migrant crisis in Ceuta

सेउटा में प्रवासी संकट: 60 हजार घुसपैठियों के बाद स्पेन ने संभाली स्थिति, 57 लोगों की मौत, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply

error: Content is protected !!