Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सनसनी: घर से लापता युवती का शव धान के खेत में मिला, गला व चेहरे पर चोट के निशान

Published on: October 15, 2025
Sensation in Deoria From home
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जिले के खामपार थाना क्षेत्र के धर्मखोर दुबे गांव में सोमवार रात लापता हुई 19 वर्षीय युवती का शव मंगलवार सुबह धान के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धर्मखोर दुबे गांव निवासी हदीश अंसारी मऊ में नौकरी करते हैं। सोमवार की रात उन्होंने अपनी पत्नी सैदा खातून और तीन बेटियों के साथ भोजन किया और सब सोने चले गए। देर रात उनकी मंझली बेटी गुड़िया खातून (19) अचानक घर से लापता हो गई। परिवार ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार की सुबह भटनी थाना क्षेत्र के पास स्थित धान के खेत में चरवाहों ने एक युवती का शव देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने शव की पहचान की तो वह गुड़िया खातून निकली। मां सैदा खातून बेटी का शव देखकर बेसुध हो गईं।

मौके पर पहुंची खामपार और भटनी थाना पुलिस ने छानबीन की। शव पर गर्दन और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और परिजनों से पूछताछ की।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मां सैदा खातून, बड़ी बहन रूबी खातून और छोटी बहन चांदनी खातून ने आरोप लगाया कि गुड़िया की हत्या कर उसका शव खेत में फेंका गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद से गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Family members were sleeping on the roof.

छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य,चोरों ने 20 लाख के जेवर और 88 हजार नकदी उड़ाई

on the pretext of curing his son

बेटे को ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी ओझा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply