Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गंडक नदी से मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका में चार गिरफ्तार

Published on: July 11, 2025
Gandak Nadi se mila

देवरिया ज़िले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात से लापता युवक रोहित विश्वकर्मा का शव गुरुवार दोपहर गंडक नदी से बरामद किया गया। रोहित एक पुलिस उपनिरीक्षक का बेटा था और उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुवार को 26वीं वाहिनी पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास गंडक नदी से शव बरामद किया। शव की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा (32) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, रोहित एक्वालाइट फुटवियर कंपनी में काम करता था और मंगलवार रात अपने दो साथियों पुण्य मणि त्रिपाठी और अंकित विश्वकर्मा के साथ पडरौना से लौट रहा था।

रास्ते में रामपुर खास गांव के पास बाइक सवार दो युवकों से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया, जो पटनवा पुल के पास मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान रोहित कार की पिछली सीट पर बैठा था और विवाद के बाद अचानक लापता हो गया। उसकी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलने पर रोहित के पिता जयप्रकाश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तरकुलवा थाना क्षेत्र के खुटहा पटखौली गांव के विकास और संदीप समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, हत्या की आशंका के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

मुख्य बिंदु:

  • गंडक नदी से 42 घंटे बाद मिला लापता युवक का शव

  • पटनवा पुल पर ओवरटेक को लेकर हुई थी मारपीट

  • चार युवकों पर अपहरण और मारपीट का केस दर्ज

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

Deoria Through mule bank accounts

देवरिया: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 24 पर केस

Deoria 'Har Ghar Tiranga' in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज, भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति

Leave a Reply

error: Content is protected !!