Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में मत्स्य क्षेत्र में 1407 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 2000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published on: March 3, 2026
1407 crore in fisheries sector in UP

द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार मत्स्य विकास के जरिए युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। राज्य में मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियों ने कुल 1407 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। मत्स्य विभाग ने इन प्रस्तावों को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

हाल ही में आयोजित मीन महोत्सव (27-28 फरवरी) में लगभग 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि दिसंबर 2025 में हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में 207 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। विभाग का दावा है कि इन पहलों से प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

वाराणसी, बाराबंकी समेत कई जिलों में निवेश

निवेश प्रस्तावों के अनुसार, औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और नेक्सजेन जैसी कंपनियों ने 200-200 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई है।

दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड बाराबंकी में 100 करोड़ रुपये का फिश फीड प्लांट स्थापित करेगी। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह परियोजना 2027 तक पूरी होने की संभावना है और इससे करीब 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

फिश प्रोसेसिंग प्लांट की तैयारी

आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ रुपये के निवेश से फिश प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी के निदेशक दीपक श्रीनिवास के अनुसार, प्लांट के 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है और इससे 150 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विजन 2047 पर फोकस

मत्स्य महानिदेशक धनलक्ष्मी के. ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मत्स्य क्षेत्र की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहली बार आयोजित मीन महोत्सव में देश-प्रदेश के करीब 5000 मत्स्य किसानों, उद्यमियों और वैज्ञानिकों की भागीदारी रही, जिससे क्षेत्र में निवेश को नई गति मिली है।

उन्होंने बताया कि कुल निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और मत्स्य क्षेत्र को औद्योगिक रूप से मजबूत आधार मिलेगा। विभाग का लक्ष्य विजन 2047 के तहत मत्स्य उत्पादन और प्रसंस्करण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।


इसे भी पढ़ें : रंगों के त्योहार से पहले मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply