Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कफ सिरप तस्करी केस: सप्लायर ‘अमित टाटा’ की गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह ने दी सफाई, CBI जांच की मांग

Published on: November 30, 2025
cough syrup smuggling case

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने कोडीन युक्त फेन्सेडिल कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के एक बड़े मामले में प्रमुख सप्लायर अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमित टाटा पूर्वांचल के एक बाहुबली का करीबी है। धनंजय सिंह के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग की थी। इसके बाद अब धनंजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है।


धनंजय सिंह बोले—’राजनीतिक विरोधियों ने फैलाए झूठे आरोप’

धनंजय सिंह ने शनिवार को अपने X अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा:

“मुझे पता है कि कफ सिरप के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनीतिक विरोधियों ने मेरे बारे में भ्रामक तथ्य फैलाने का कृत्य किया है। यह मामला काशी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने झूठे आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। राज्य सरकार इस प्रकरण की विभिन्न एजेंसियों से गहन जांच करा रही है, जिससे सच्चाई शीघ्र सामने आएगी।”


‘PM और CM को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग करूंगा’

अपनी पोस्ट में धनंजय सिंह ने आगे लिखा:

“चूंकि यह मामला अंतरराज्यीय है, इसलिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से अनुरोध करूंगा कि इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और झूठी अफवाहों का अंत हो। इस संबंध में मैं पीएम और सीएम को पत्र भी लिख रहा हूं, जिससे भ्रामक खबर फैलाने और सरकार की छवि खराब करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।”


अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी

इससे पहले अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि शुभम जायसवाल मामले के पीछे जौनपुर निवासी अमित सिंह टाटा का नाम सामने आया था और अब उसके पीछे भी धनंजय सिंह की भूमिका लगातार उजागर हो रही है।


इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव पहुंचे फतेहपुर, आत्महत्या किए लेखपाल के परिवार को दी 2 लाख सहायता, आरोपी पर कार्रवाई की मांग तेज


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!