Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Published on: May 16, 2026
Mega of electricity department in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में विद्युत विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के पहले दिन कुल 214 उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 156 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मेगा कैंप का उद्घाटन गोरखपुर के मुख्य अभियंता अंजनी कुमार शुक्ला ने किया। यह विशेष कैंप 22 मई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति से जुड़े सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करने और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। कैंप में उन्होंने स्वयं उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
पहले दिन दर्ज हुई 214 शिकायतों में से 156 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
अंजनी कुमार शुक्ला ने बताया कि कैंप में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें, गलत बिजली बिल, बकाया बिल, नए कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जा सके।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद, सहायक अभियंता अमित कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रत्यूष बल्लभ सहित विद्युत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : BRICS बैठक में बोले जयशंकर, दुनिया में बढ़ रही अस्थिरता; ब्रिक्स से स्थिरता की उम्मीद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण”

Leave a Reply

error: Content is protected !!