Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में कृषि मंत्री का दावा: 9 साल में यूपी बना नया कृषि मॉडल, किसानों को मिली बड़ी राहत

Published on: March 22, 2026
Agriculture Minister's claim in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को देवरिया में कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य गठन के बाद से अब तक की सरकारों में मौजूदा सरकार का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है और उत्तर प्रदेश अब एक नए कृषि मॉडल के रूप में स्थापित हो चुका है।
कृषि मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और किसान खाद, बिजली तथा सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझते थे। वर्तमान सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद 86 लाख किसानों का लगभग 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिली।
सिंचाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पुरानी नहरों का पुनर्निर्माण कराया गया और अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा किया गया। इसके परिणामस्वरूप 30 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 92 हजार से अधिक सोलर पंप लगाए गए हैं, जिन पर किसानों को अनुदान भी दिया गया है।
बिजली और गन्ना भुगतान के विषय में मंत्री ने बताया कि 16 लाख किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ किए गए हैं, जिसके लिए सरकार लगभग 3600 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है। गन्ना किसानों को अब तक 3.15 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि गन्ने का समर्थन मूल्य 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 99,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है। वहीं फसल बीमा योजना के माध्यम से आपदा के समय लाखों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह उत्पादन 547 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। साथ ही कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन तकनीक, कृषि विज्ञान केंद्रों और किसान कल्याण केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि प्रदेश की कृषि व्यवस्था और अधिक सशक्त बन सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : बघौचघाट खनुआ नाले पर बनेगा नया पुल, 23.95 करोड़ की मंजूरी से देवरिया-कुशीनगर को मिलेगी बड़ी राहत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में कृषि मंत्री का दावा: 9 साल में यूपी बना नया कृषि मॉडल, किसानों को मिली बड़ी राहत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!