Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Samsung Smartphone Price Hike: नए साल की शुरुआत में महंगे हुए सैमसंग फोन, कई Galaxy मॉडल्स के बढ़े दाम

Published on: January 6, 2026
Samsung Smartphone Price Hike
द देवरिया न्यूज़,बिजनेस : स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नई साल की शुरुआत झटके के साथ हुई है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मोबाइल फोन की कीमतें बढ़ सकती हैं और अब यह सच साबित हो गया है। सोमवार, 5 जनवरी से सैमसंग के कई Galaxy स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं। कीमतों में यह इजाफा अधिकतम 2,000 रुपये तक का है और नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं।

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा संकेत हैं कि आने वाले दिनों में Galaxy Fold 7, Galaxy Flip 7, Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy A06 5G जैसे अन्य मॉडलों के दाम भी बढ़ सकते हैं। सैमसंग के साथ-साथ Vivo और Nothing जैसी कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स को महंगा कर चुकी हैं या करने की तैयारी में हैं।

Samsung Galaxy A56 की नई कीमतें

Galaxy A56 के सभी वेरिएंट्स के दाम 2,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

  • 12GB/256GB वेरिएंट: ₹44,999 से बढ़कर ₹46,999

  • 8GB/256GB वेरिएंट: ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999

  • 8GB/128GB वेरिएंट: ₹38,999 से बढ़कर ₹40,999

Galaxy A36 और Galaxy F17 5G भी हुए महंगे

Samsung Galaxy A36 की कीमतों में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

  • 12GB/256GB: ₹36,999 से ₹38,499

  • 8GB/256GB: ₹33,999 से ₹35,499

  • 8GB/128GB: ₹30,999 से ₹32,499

Galaxy F17 5G के दाम 1,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

  • 4GB/128GB: ₹14,499 से ₹15,499

  • 6GB/128GB: ₹15,999 से ₹16,999

  • 8GB/128GB: ₹17,499 से ₹18,499

Vivo और Nothing के फोन भी महंगे

सैमसंग के अलावा Vivo और Nothing ने भी कीमतें बढ़ाई हैं।

  • Vivo Y31: ₹14,999 से बढ़कर ₹16,999

  • Vivo Y31 Pro: ₹18,999 से बढ़कर ₹19,999

  • Nothing Phone 3a Lite: ₹20,999 से बढ़कर ₹21,999 (1 जनवरी से लागू)

क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम?

स्मार्टफोन महंगे होने की मुख्य वजह दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई बताई जा रही है। चिप बनाने वाली कंपनियों का फोकस दूसरे सेक्टर्स की ओर बढ़ने से मोबाइल कंपनियों को चिप्स महंगे दामों पर खरीदने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

आने वाले समय में स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह संकेत है कि कीमतें और बढ़ सकती हैं।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!