Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अनोखा मामला: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने अंबेडकर नगर जाकर उसी प्रेमी से करा दी शादी

Published on: December 8, 2025
Unique case in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया: जिले के भटनी कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। यहां पांच बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे भी अधिक आश्चर्यजनक बात यह रही कि जब पति ने पत्नी को अंबेडकर नगर में ढूंढ लिया, तो उसने किसी तरह का विवाद न करते हुए पत्नी की शादी उसी प्रेमी से करा दी।

जानकारी के अनुसार, भटनी नगर पंचायत निवासी एक कबाड़ी के दुकान पर अंबेडकर नगर का एक युवक मजदूरी करता था। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। प्रेम इतना गहरा हुआ कि महिला अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर युवक के साथ अंबेडकर नगर चली गई।

पत्नी के अचानक घर से गायब होने के बाद पति ने उसकी तलाश शुरू की और लोकेशन मिलते ही अंबेडकर नगर पहुंच गया। पति ने पत्नी से परिवार और बच्चों का हवाला देकर साथ चलने की गुहार लगाई, लेकिन महिला ने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया और कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

पत्नी के इस फैसले से पति टूट तो गया, पर उसने कोई विवाद खड़ा नहीं किया। सामाजिक कलह से बचने और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसने बड़ा कदम उठाया। पति ने अंबेडकर नगर स्थित एक मंदिर में पत्नी की उसी युवक के साथ शादी करा दी।

यह अनोखा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पति के इस कदम पर हैरान हैं और इसे उसकी मजबूरी के रूप में भी देख रहे हैं। वहीं, महिला द्वारा छोड़ दिए गए पांच बच्चों के भविष्य को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!