Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, गेटेड कम्युनिटी को फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए

Published on: January 8, 2026
Supreme in case of stray dogs

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कई अहम टिप्पणियां कीं। अदालत ने अधिवक्ता वंदना जैन की दलीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पशु प्रेम का मतलब सभी जानवरों से है, लेकिन किसी व्यक्ति के घर में कौन सा जानवर रखा जाए या नहीं, यह उसका व्यक्तिगत विवेक है।

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कल कोई गेटेड सोसाइटी में भैंस ले आए तो क्या होगा? वे कह सकते हैं कि उन्हें दूध चाहिए।” अदालत ने स्पष्ट किया कि गेटेड कम्युनिटी में कुत्तों को खुले में घूमने देने या न देने का फैसला वहां रहने वाले लोगों को ही करना चाहिए।

मतदान से हो फैसला, ऐसा प्रावधान जरूरी: सुप्रीम कोर्ट

शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान होना चाहिए, जिसके तहत गेटेड कम्युनिटी के निवासी मतदान के जरिए यह तय कर सकें कि परिसर में कुत्तों को घूमने दिया जाए या नहीं। अदालत ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 90 प्रतिशत लोग इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं और 10 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं, तो सामूहिक निर्णय को महत्व दिया जाना चाहिए।

कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता वंदना जैन ने कहा कि वे कुत्तों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि देश में कुत्तों की आबादी करीब 6.2 करोड़ है और हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल

अदालत ने याचिकाकर्ताओं से सवाल करते हुए कहा, “क्या कुत्तों को यह सिखाया जा सकता है कि वे किसी को न काटें? कोई कैसे पहचाने कि कौन सा कुत्ता काटने के मूड में है और कौन नहीं?”
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पशु प्रेमियों को सड़कों पर रहने वाले कुत्तों को शेल्टर में भोजन उपलब्ध कराना चाहिए।

पहले भी दिखा सख्त रुख

गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम के कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताने वाली आपत्ति पर सख्त टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि अगली सुनवाई में एक वीडियो चलाया जाएगा और यह पूछा जाएगा कि “आखिर मानवता क्या होती है?”


इसे भी पढ़ें : देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक की आशंका, गोरखपुर रेफर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pending electricity-related matters in Deoria

देवरिया में बिजली से जुड़े लंबित मामलों पर DM सख्त, कनेक्शन और ट्रांसफार्मर के काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Child theft driven by the desire for a son

बेटे की चाहत में बच्चा चोरी की साजिश! कानपुर में बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार, ANM को दिए थे 5 लाख रुपये

Brajesh Pathak's Rahul Gandhi

ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गृह मंत्री हर सवाल का देंगे जवाब, चर्चा से भागें नहीं

Bad weather halts CM Suvendu

खराब मौसम ने रोकी CM शुभेंदु अधिकारी की उड़ान, कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

child in police uniform

पुलिस की वर्दी में बच्चे को CM विजय ने गोद में उठाया, फिर किया सैल्यूट; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Dimple Yadav and Jaya Bachchan

डिंपल यादव और जया बच्चन की दिखी खास बॉन्डिंग, एक ही छाते के नीचे नजर आईं दोनों सांसद

Leave a Reply

error: Content is protected !!