Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Published on: July 30, 2026
Preparations for Shravan month

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। श्रावण मास के दौरान बरहज स्थित सरयू घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने बरहज के प्रमुख सरयू घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरहज सरयू घाट से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

अपर जिलाधिकारी ने घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, नदी के गहरे स्थानों पर चेतावनी सूचक बोर्ड (इंडिकेटर) लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा घाटों पर भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

समय पर पूरी हों सभी तैयारियां

एडीएम प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि श्रावण मास शुरू होने से पहले सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बरहज, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद बरहज की अधिशासी अधिकारी निरुपमा राय, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


इसे भी पढ़ें : जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई का सपा ने किया विरोध, देवरिया में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!