Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : ओमान से भारत लाया जाएगा शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर, गांव में अब भी पसरा मातम

Published on: June 17, 2026
Deoria Will be brought to India from Oman.
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। होर्मुज क्षेत्र के पास हुए हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी शिप फिटर शिवानंद चौरसिया के पार्थिव शरीर को ओमान प्रशासन ने भारतीय दूतावास को सौंप दिया है। इसके साथ ही शव को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सुरौली पहुंच जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शिवानंद के परिजनों ने ओमान दूतावास द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज सोमवार को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ओमान प्रशासन ने शव भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पार्थिव शरीर दूतावास के संरक्षण में है और उसे भारत भेजने की तैयारियां जारी हैं।

इस संबंध में देवरिया सदर सांसद डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को भी भारतीय दूतावास की ओर से ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई है। सांसद ने बताया कि शिवानंद के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास पूरे मामले पर संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए हैं।

शिवानंद चौरसिया अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के उद्देश्य से ओमान में कार्यरत थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजन लगातार उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

उधर, सुरौली गांव के लोगों ने शिवानंद को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि विदेश में रहकर मेहनत करने वाले शिवानंद ने अपने परिवार और देश का नाम रोशन किया था, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही गांववासियों ने उनके नाम पर किसी सड़क या सार्वजनिक स्थल का नामकरण करने की भी मांग की है।

घटना के पांच दिन बाद भी पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि शिवानंद का पार्थिव शरीर जल्द गांव पहुंचे, ताकि पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!