Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह का ममता सरकार पर हमला, बजट पर उठाए सवाल

Published on: April 8, 2026
Politics heated up in Bengal elections
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज हो गया है और सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाओं के साथ-साथ एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला।
रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति जाति, पंथ और मजहब के आधार पर नहीं होनी चाहिए, बल्कि इंसाफ और इंसानियत के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने ममता सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य की जनता जवाब चाहती है।
रक्षा मंत्री ने राज्य सरकार के बजट आवंटन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मदरसों के विकास के लिए 5700 करोड़ रुपये और उद्योगों के लिए सिर्फ 1400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। उन्होंने पूछा कि ऐसा निर्णय क्यों लिया गया और इसका क्या औचित्य है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल का युवा बेहद प्रतिभाशाली है और आईटी सेक्टर में देश-विदेश में नाम रोशन कर रहा है। इसके बावजूद राज्य में इस क्षेत्र को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती से निकले युवाओं ने दुनिया भर में भारत की पहचान मजबूत की है, ऐसे में राज्य सरकार को उनके लिए बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।
चुनावी माहौल के बीच इस तरह के बयानबाजी से राज्य की राजनीति और ज्यादा गर्माती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें : सऊदी अरब में ‘मास क्रैकडाउन’: 14 हजार से ज्यादा अवैध निवासी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह का ममता सरकार पर हमला, बजट पर उठाए सवाल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!