Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नेपाल में देवरिया के खिलाड़ियों का जलवा, इंडो-नेपाल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

Published on: January 8, 2026
Deoria players in Nepal
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। नेपाल में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित तांग इल मूडो कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देवरिया के पांच खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
नेपाल के धनगढ़ी (कैलाली) में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत से कुल 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें देवरिया के खिलाड़ी भी शामिल थे।
25–30 किग्रा वर्ग में कृष्णा वर्मा, 30–35 किग्रा वर्ग में आशी मिश्रा और 60–65 किग्रा वर्ग में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
40–45 किग्रा वर्ग में निखिल पटेल को रजत पदक, जबकि 50–55 किग्रा वर्ग में असरफ खान को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
चैंपियनशिप में आलोक कुमार मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जूरी की भूमिका निभाई। वहीं आयुष यादव ने खिलाड़ी होने के साथ-साथ रेफरी की भूमिका भी निभाकर सभी का दिल जीत लिया। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मुहम्मद उमर फारूक ने संभाली।
पदक विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य ज्ञानेश पाण्डेय सहित कई शिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : माघ महीने में तुलसी पूजा के नियम: इन 3 गलतियों से बचें, करें ये खास उपाय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply