Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में 9 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश

Published on: October 4, 2025
Deoria CMO's surprise
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कुल नौ स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।
सीएमओ डॉ. गुप्ता दोपहर 12 बजे सबसे पहले सीएचसी रुद्रपुर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार नवीन, डॉ. अनुपम, एएनएम सुनीता, फार्मासिस्ट राजू गौतम, वार्डब्वॉय साकेत मिश्रा, विकास द्विवेदी और अजय चौहान अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने सभी के वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, वैक्सीन रूम, बीपीएमयू यूनिट और लेबर रूम का भी दौरा किया। सीएमओ ने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही, जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके बाद लगभग 12:50 बजे सीएमओ पीएचसी मदनपुर पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर की जांच में चिकित्सक डॉ. जावेद अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। दोपहर करीब 1:30 बजे सीएमओ पीएचसी खोड़ा पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान वार्डब्वॉय बुद्धू चंद अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई करने का आदेश दिया।
डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने की सख्त हिदायत दी। इस निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ अश्वनी पांडेय और जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: उटंगन नदी में डूबे 13 युवक, अब तक 5 शव बरामद

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

2 thoughts on “देवरिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में 9 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!