Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत के लिए आज दाखिल होंगे कागजात

Published on: February 2, 2026
Deoria Former IG Amitabh Thakur
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत को लेकर सोमवार को अहम कदम उठाया जाएगा। उनकी ओर से जमानतदारों के कागजात कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। कागजातों के सत्यापन के बाद जमानत पर रिहाई का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बीच रविवार को भी अमिताभ ठाकुर महर्षि देवरिया बाबा मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती रहे।

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पर शहर के पुरवां इंडस्ट्रियल एरिया में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से जमीन आवंटन में कथित हेरफेर कराने का आरोप है। इस मामले में उनकी जमानत अर्जी को हाल ही में जिला जज की अदालत ने मंजूरी दे दी थी। इससे पहले उन्हें बनारस की अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि 30 जनवरी को लखनऊ सीजेएम कोर्ट से जारी वारंट ‘बी’ भी निरस्त कर दिया गया था। इन सभी कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद उनकी जमानत का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को जमानतदारों के सभी आवश्यक दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद जमानतदारों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में कोई आपत्ति नहीं मिलने पर जमानत की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते अमिताभ ठाकुर को महर्षि देवरिया बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है। इस मामले पर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं, जिसके बाद पूर्व आईजी की रिहाई को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!