Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

महाशिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Published on: February 14, 2026
DM-SP before Mahashivratri
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शहर के प्राचीन दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर की प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, दर्शन पंक्ति प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा सुविधा, फायर सेफ्टी और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कतारबद्ध दर्शन और सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

नगर निकाय और संबंधित विभागों को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रशासनिक व सुरक्षा प्रबंध तैयार रखने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त 14 फरवरी को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर के पीछे स्थित सरोवर के निकट प्रस्तावित विशेष शिव जागरण एवं महाप्रसाद (भंडारा) कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल हों, अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!