Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, पॉक्सो केस में आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कैद

Published on: November 14, 2025
Deoria Big in operation conviction
द देवरिया न्यूज़/देवरिया। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना भलुअनी में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कैद और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें ग्राम खजुरी निवासी राम आश्रय यादव पुत्र स्व. राम रक्षा यादव के खिलाफ भलुअनी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना पूरी की और साक्ष्यों के आधार पर अदालत में मजबूत पैरवी की।
सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी राम आश्रय यादव को 20 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई। साथ ही उसे 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया गया है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास की प्रावधान भी लागू होगा।
जिला पुलिस ने इस फैसले को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

इसे भी पढ़ें : सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बघौचघाट थाने का किया निरीक्षण, विवेचना तेज करने और सफाई सुधारने के निर्देश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “देवरिया: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता, पॉक्सो केस में आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कैद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!