Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक बाल अपचारी समेत पांच गिरफ्तार

Published on: March 24, 2026
Theft gangs in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि 7 फरवरी को एक घर और 14 मार्च को एक स्कूल में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान रविवार रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मलघोट (मल्होत्रा) गांव के पास एक बाग में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विशाल शाह, प्रेम कुमार, उपेंद्र उर्फ गुच्चू और रोहित के रूप में बताई। तलाशी के दौरान इनके पास से प्लास, लोहे की छड़, पेचकस, रिंच और आरी जैसे औजार बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में कबाड़ बीनने के बहाने गांवों की रेकी करते थे और रात में सुनसान घरों व स्कूलों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर चोरी करते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 बैटरी, एक इनवर्टर, एक टुल्लू मोटर, दो एलईडी टीवी, एक हैंडपंप और चांदी के आभूषण (पायल, पाजेब, बिछिया) बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के सोने के जेवर और एक टीवी को बरियारपुर निवासी एक व्यक्ति को करीब 90 हजार रुपये में बेच दिया गया था।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ सदर ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!