Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का दावा, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जताई चिंता

Published on: May 24, 2026
Cockroach Janata Party's social media

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की जा रही है और कई अकाउंट्स हैक या बंद कर दिए गए हैं।

अभिजीत दीपके ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के साथ-साथ उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका ट्विटर (एक्स) अकाउंट रोक दिया गया है और बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा,

  • Instagram पेज हैक कर लिया गया
  • निजी Instagram अकाउंट भी हैक
  • Twitter अकाउंट रोका गया
  • बैकअप अकाउंट हटाया गया

‘हमारे किसी प्लेटफॉर्म तक पहुंच नहीं’

अभिजीत दीपके ने एक अन्य पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी टीम की किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा कि अब से यदि किसी अकाउंट से कोई पोस्ट की जाती है तो उसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आधिकारिक बयान न माना जाए।

तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से शुरू किए गए इस डिजिटल कैंपेन को कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ से अधिक पहुंच गई थी। सोशल मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी इस कैंपेन की चर्चा होने लगी थी।

अभिजीत दीपके बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और पहले आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रह चुके हैं। उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले इस डिजिटल अभियान की शुरुआत की थी।

माता-पिता ने जताई थी चिंता

अभिजीत दीपके के माता-पिता ने हाल ही में एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में चिंता जताई थी कि उनके बेटे की बढ़ती लोकप्रियता उसे मुश्किल में डाल सकती है।

अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए डर लगना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि अभिजीत ने खुद भी एक इंटरव्यू में भारत लौटने पर गिरफ्तारी की आशंका जताई थी।

वहीं उनकी मां अनीता दीपके ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और अपने करियर पर ध्यान दे।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

करीब 30 वर्षीय अभिजीत दीपके एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट बताए जाते हैं। वे डिजिटल मीडिया में नैरेटिव बिल्डिंग, पब्लिक मैसेजिंग और राजनीतिक संवाद के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और फिलहाल बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में नौकरी के लिए आवेदन करने की बात भी स्वीकार की थी।


इसे भी पढ़ें : आई-पैक रेड मामले में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply