Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, देवरिया के लिए ‘अमृत प्रयास’ विकास मॉडल किया प्रस्तुत

Published on: December 12, 2025
MP Shashank Mani Tripathi PM

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जनपद की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद ने देवरिया के समग्र विकास के लिए तैयार की गई 10 वर्षीय आर्थिक रणनीति ‘अमृत प्रयास’ का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखा।

सांसद द्वारा प्रस्तुत ‘अमृत प्रयास’ योजना में कई महत्वाकांक्षी प्रस्ताव शामिल हैं—

  • किसानों के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं का विस्तार

  • नमो नारायणी वाटरवे

  • देवरिया में ISRO ग्राउंड अर्थ स्टेशन की स्थापना

  • शहरी विकास का नया मॉडल ‘देवारण्य’

  • विकास अभियानों में मातृ शक्ति की नेतृत्वकारी भूमिका

सांसद ने बताया कि यह मॉडल देवरिया को कृषि, जल परिवहन, अंतरिक्ष तकनीक, शहरीकरण और महिला नेतृत्व के क्षेत्र में नए आयाम देने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही उन्होंने क्रांतिकारी क्षेत्र विकास योजना, गोरक्ष क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं के विस्तार तथा 10 जिलों में स्वावलंबी अभियान के तहत उद्यम केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बातचीत में पीएम ने देवरिया के बरपार के ऐतिहासिक वट वृक्ष का उल्लेख किया और अपने गृह नगर वडनगर के वट वृक्ष का उदाहरण देते हुए प्रस्तावित ‘बरगद क्रांति’ को नई दिशा देने की बात कही।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए समय, सुझावों और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।


इसे भी पढ़ें : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए; कोर्ट में पेशी से पहले पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply