Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच साल से जगह बदल-बदलकर चल रहा था धंधा

Published on: March 6, 2026
Fake liquor factory in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : पुरवा चौराहे के पास दो दिन पहले पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी पिछले करीब पांच वर्षों से शहर और उसके आसपास अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा होने के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि यहां तैयार की जा रही शराब के लिए बोतल, ढक्कन और स्टिकर एक स्थानीय कारोबारी के जरिए उपलब्ध कराए जाते थे।
मंगलवार को पुरवा चौराहे के पास छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। मौके से अलग-अलग ब्रांड के रैपर, डॉट और बार कोड समेत कई सामान बरामद किए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले भी बैतालपुर कस्बे के पास इसी तरह की फैक्टरी पकड़ी गई थी। उस समय कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक यह धंधा बंद रहा, लेकिन बाद में इसे फिर से शुरू कर दिया गया।
आरोप है कि फैक्टरी का संचालक लगातार जगह बदलकर और गुप्त तरीके से नकली शराब बनाने का काम करता रहा। जानकारी के अनुसार यहां तैयार शराब की बोतलों पर हरियाणा और राजस्थान में निर्मित ब्रांडेड शराब के रैपर लगाए जाते थे। इसके लिए नकली बोतलें, ढक्कन और कंपनियों के लेबल का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि देखने में शराब बिल्कुल असली लगे।
जांच में यह भी सामने आया है कि शराब कारोबार से जुड़ा एक व्यक्ति इस अवैध फैक्टरी को रैपर, ढक्कन और पैकिंग से जुड़ा अन्य सामान उपलब्ध कराता था। उसी की मदद से तैयार शराब को ब्रांडेड बोतलों की तरह पैक कर बाजार में उतारा जाता था।
सूत्रों के मुताबिक होली पर्व को देखते हुए फैक्टरी में बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की गई थी। त्योहार के दौरान बढ़ी मांग का फायदा उठाने के लिए यहां से तैयार शराब की बड़ी खेप बिहार भेजे जाने की भी जानकारी मिली है। आशंका है कि वहां अलग-अलग जिलों में इसे खपाने की तैयारी थी।
पुलिस और आबकारी विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फैक्टरी से अब तक कितनी मात्रा में नकली शराब विभिन्न राज्यों में भेजी जा चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान नकली शराब के कारोबारियों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में लगातार निगरानी और अभियान चलाकर ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : राफेल सौदे पर फ्रांस की नजर, भारत के साथ 114 फाइटर जेट डील इसी साल करने की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

MLA on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Will run throughout June in the interest of farmers

किसानों के हित में जून भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए निर्देश

Electricity crisis and smart meter in Deoria

देवरिया में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Illegal meat and fish shops in Deoria

देवरिया में अवैध मीट-मछली दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 6 दुकानें सील; अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Ravi Lamichhane's grand welcome in Delhi

दिल्ली में रवि लामिछाने के भव्य स्वागत से नेपाल में राजनीतिक चर्चाएं तेज, भारत-नेपाल रिश्तों पर भी नजर

May visit India next month

अगले महीने भारत दौरे पर आ सकती हैं जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, पीएम मोदी से शिखर वार्ता की संभावना

Leave a Reply