Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई गंभीर, AQI 401 पहुंचते ही GRAP का स्टेज-3 लागू

Published on: December 14, 2025
Wind becomes severe in Delhi-NCR

द देवरिया न्यूज़,दिल्ली : दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। 12 दिसंबर को शाम चार बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया था, लेकिन रात के दौरान इसमें तेज उछाल देखने को मिला। शनिवार सुबह 10 बजे AQI बढ़कर 401 तक पहुंच गया, जिससे प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में चला गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार बेहद धीमी रहने, वातावरण में स्थिरता और प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पाए, जिससे हालात और बिगड़ गए। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चरण तीन लागू कर दिया गया है।

वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझानों और हालात के और खराब होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने पूरे एनसीआर में चरण तीन के तहत तय सभी सख्त उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था पहले से लागू चरण एक और चरण दो के उपायों के अतिरिक्त होगी।

इसके साथ ही एनसीआर के सभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के लिए निवारक कदमों को सख्ती से लागू करें।

GRAP के तहत वायु गुणवत्ता के स्तर इस प्रकार हैं—

  • चरण 1: खराब (AQI 201–300)

  • चरण 2: बहुत खराब (AQI 301–400)

  • चरण 3: गंभीर (AQI 401–450)

  • चरण 4: गंभीर प्लस (AQI 450 से ऊपर)

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल AQI 401 से 450 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते स्टेज तीन के सभी प्रतिबंध प्रभावी कर दिए गए हैं।


इसे भी पढ़ें : श्रीरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!