Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मध्य प्रदेश के 3.77 लाख सोयाबीन किसानों को आज 810 करोड़ की सौगात, सीएम मोहन यादव करेंगे सिंगल क्लिक में भुगतान

Published on: December 29, 2025
3.77 lakh soybeans of Madhya Pradesh
द देवरिया न्यूज़,मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए रविवार, 28 दिसंबर राहत और खुशखबरी का दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोयाबीन उत्पादक किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता देने जा रहे हैं। भावांतर भुगतान योजना के तहत करीब 3.77 लाख सोयाबीन किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए रतलाम जिले के जावरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां से वह रिमोट का बटन दबाकर राशि जारी करेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में सोयाबीन किसानों को बाजार में उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत यदि किसानों को बाजार में अपनी फसल का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम मिलता है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई करती है। योजना की पहली किस्त के रूप में नवंबर महीने में 1.32 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है।

किसे मिलेगा लाभ और कितनी राशि आएगी खाते में

भावांतर योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यदि किसी किसान को सोयाबीन का बाजार भाव MSP या उससे अधिक मिलता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, यदि औसत गुणवत्ता वाली सोयाबीन का बाजार मूल्य MSP से कम लेकिन राज्य सरकार द्वारा तय मॉडल भाव से अधिक है, तो मॉडल भाव और MSP के अंतर की राशि दी जाएगी। अगर फसल का विक्रय मूल्य मॉडल भाव से भी कम रहता है, तो किसानों को MSP और मॉडल भाव के बीच का अंतर भुगतान के रूप में मिलेगा।

सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार

इधर, प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान अभी भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के 2000 रुपये किसानों को 19 नवंबर को मिल चुके हैं, लेकिन सीएम किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि किसानों को इसके लिए फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!